Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हज़ारों स्टूडेंट्स की हार्ट बीट्स बढ़ा गये अक्षय कुमार तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कैंपस में उतरे आने वाली फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ के स्टार्स

24 Jun 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 06 24 10.25.20

चिलचिलाती गर्मी से बेपरवाह हजारों-हजार तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के स्टुडेंट्स ने आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सितारों अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह, दिशा पटानी और राजपाल यादव के अभिनंदन में पलक पांवड़े बिछा दिए। यूनिवर्सिटी के कैंपस में फर्स्ट टाइम आए जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी फिल्म के स्टार कास्ट प्रोग्राम में साथी कलाकारों को स्टुडेंट्स से रूबरू कराया।

उन्होंने पंडाल में मौजूद हजारों स्टुडेंट्स से आग्रह किया, यदि वे हंसना-मुस्कुराना चाहते हैं तो वे ‘वेलकम टु द जंगल’ फिल्म देखने अवश्य जाएं। करीब 11:10 बजे उनका उड़न खटोला टीएमयू के हैलीपैड पर उतरा, वहां से वे अपने को-स्टार्स के संग सीधे कुलाधिपति के आवास ‘संवृद्धि’ पहुंचे, जहां कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रुप फोटोग्राफी हुई, जिसमें फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन और श्रीमती त्रह्वा जैन भी शामिल रहीं। फिल्म प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टु द जंगल’ के सितारे करीब 50 मिनट तक मंच पर रहे।

राजपाल यादव ने अपनी संवाद अदायगी से छात्रों को गुदगुदाया, अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह और दिशा पटानी अपने जबर्दस्त नृत्य से स्टुडेंट्स का दिल जीतने में कामयाब रहे। नये और पुराने करीब तीन दर्जन कलाकारों से सजी यह फिल्म 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अंत में कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, श्रीमती त्रवा जैन, ईडी श्री अक्षत जैन, सुश्री नंदिनी जैन ने अभिनेता अक्षय कुमार को बुके देकर यूनिवर्सिटी आने के लिए शुक्रिया अदा किया।

दूसरी ओर स्टार कास्ट कार्यक्रम में श्री अभिषेक कपूर के संग-संग प्रोग्राम कोर्डिनेटर प्रो. एमपी सिंह, प्रो. विपिन जैन, प्रो. आरके द्विवेदी, सीए श्री गौरव अग्रवाल, प्रो. मनु मिश्रा, प्रो. विनोद जैन आदि की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही.

बालीवुड के नामचीन हीरो अक्षय कुमार ने अपनी जिंदगी का फलसफा भी खोला। उन्होंने हजारों-हजार स्टुडेंट्स के हुजूम से रूबरू होते हुए कहा, मेरे जीवन में रिटायरमेंट नाम का कोई शब्द नहीं है। अपने जीवन दर्शन को साझा करते हुए बोले, हमेशा काम करते रहिए, यही मेरी ऊर्जा का सच है। मैं बेधड़क होकर काम करता हूं। उन्होंने स्टुडेंट्स से उम्मीद जताई, वे जीवन पर्यंत ऊर्जा के सँग अपने लक्ष्यों में जुटे रहेंगे। यह भी खुलासा उन्होंने अपने फैन एक सवाल के जवाब में किया.

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स को सलाह दी, यदि जीवन में तरक्की चाहते हो तो माता-पिता की सेवा करो, क्योंकि इनके चरणों में ही जन्नत है। उन्होंने पर्सनल अनुभवों को साझा करते हुए कहा, यदि आप घर से बाहर भी जा रहे हैं तो भी माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

जैन लेडी के सवाल के जवाब में अक्षय कुमार बोले, मेरी दिनचर्या बेहद अनुशासित है। मैं सूर्योदय से काफी पहले बिस्तर छोड़ देता हूं। शाम को जैन परंपरा के मुताबिक सूर्यास्त से पहले भोजन कर लेता हूं। जल्दी ही सो भी जाता हूं.

वेलकम टु द जंगल’ के अभिनेता अक्षय कुमार ने स्टार कास्ट के अंत में पंडाल में हजारों-हजार अपने फैंस के संग मंच से सेल्फी भी ली। इस सेल्फी में टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, ईडी श्री अक्षत जैन, सुश्री नंदिनी जैन आदि भी कैद हुए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी
Surajpur09 Sep

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश
Sagar09 Sep

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति जांचने किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में अनुपस्थित 5 डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!