Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने ग्राम पंचायत सोलाया में किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

25 Jun 2026, 09:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260625 WA0009

IMG 20260625 WA0007

डीडवाना-कुचामन, जिले में  माननीय राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने बुधवार को नावां उपखंड की ग्राम पंचायत सोलाया में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के कार्यों का अवलोकन किया और विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। माननीय राज्यमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कर अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्री चौधरी ने पात्र लाभार्थियों को उनकी आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को शिविरों में भाग लेकर राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वाहन भी किया।

इस दौरान संबंधित उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!