उदयपुर में डॉक्टरों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, जैन समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर में डॉक्टरों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, जैन समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर के जेपी ऑर्थोपेडिक अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को जैन समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
उदयपुर में जेपी ऑर्थोपेडिक अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई कथित मारपीट के मामले को लेकर सोमवार को जैन समाज ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मामले में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। समाज का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा सवीना और भूपालपुरा थानों में शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, अस्पताल में सहायता के लिए पहुंचे समाज के लोगों को ही आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों के भीतर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो जैन समाज प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू करेगा।
समाज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोनों पक्षों की शिकायतों पर समान रूप से कार्रवाई तथा निर्दोष लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।