उदयपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उदयपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के अपहरण के बाद हत्या किए जाने का
मामला सामने आया है।

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: कैलाशपुरी में युवक की अपहरण के बाद हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में
उदयपुर । जिले के सूखेर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून को घासा तहसील के गाड़ी गांव निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी कैलाशपुरी में अपनी महिला मित्र का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन में सवार 7 से 8 लोगों ने कथित रूप से उनका अपहरण कर लिया और करीब 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
शनिवार को पैसिफिक हॉस्पिटल के पीछे स्थित पहाड़ी इलाके से युवक का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की ओर से जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
घटना के विरोध में रविवार को राजपूत करणी सेना और समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने में जुटी हुई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।