Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: समर कैंप के समापन पर बच्चों को वितरित किए मेडल व प्रशस्ति-पत्र

29 Jun 2026, 11:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260629 WA00232
कैंप समापन पर मेडल और प्रशस्ति-पत्र के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी।

कांठ (मुरादाबाद)। नगर के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित आकाश कोरियन ताइक्वांडो एकेडमी के सात दिवसीय समर कैंप का समारोहपूर्वक समापन किया गया। समर कैंप के समापन पर छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए।

IMG 20260629 WA00222
ताइक्वांडो खिलाड़ी को मेडल पहना चौकी प्रभारी कमल दीप।

इस अवसर पर समापन समारोह का उद्घाटन गढ़ी-सलेमपुर चौकी प्रभारी कमल दीप, कांठ कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना शर्मा प्रधानाचार्या बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी कमल दीप ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ताइक्वांडो से बच्चों में अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

IMG 20260629 WA00242
ताइक्वांडो कैंप समापन पर अपने हुनर को प्रदर्शित करते खिलाड़ी।

बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ अंजना शर्मा ने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बच्चे, विशेषकर बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। इससे उनमें साहस, आत्मनिर्भरता और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। इस मौके पर बच्चों ने समर कैंप में प्राप्त ताइक्वांडो प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के कोच एवं नेशनल रेफरी हर्ष शर्मा ने कहा कि सात दिवसीय समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकों के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाना था। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्साह और मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आचार्य भावेश शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, पत्रकारों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के आयोजन सफल हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एकेडमी बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती रहेगी। समारोह के दौरान समर कैंप के अंतिम दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक आकाश शर्मा, खिलाड़ी, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!