अर्जुनपुरा नृसिंह मंदिर का 17वां पाटोत्सव सम्पन्न, अभिषेक और भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*अर्जुनपुरा नृसिंह मंदिर का 17वां पाटोत्सव सम्पन्न, अभिषेक और भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु*
जयपुर।जमवारामगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत धौला के अर्जुनपुरा स्थित क्षेत्र के आराध्य नृसिंह भगवान मंदिर का 17वां वार्षिक पाटोत्सव रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
रविवार सुबह रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इसके बाद नृसिंह भगवान ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। पाटोत्सव में डाकोरधाम के ब्रह्मपीठाधीश्वर रामरतन दास देवाचार्य महाराज ने विशेष सान्निध्य दिया। उल्लेखनीय है कि अर्जुनपुरा उनकी जन्मस्थली है।इस अवसर पर संत समागम का आयोजन हुआ जिसमें कई संत-महंतों ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और धर्म का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया। पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था।


नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
*- महापौर की कुर्सी पर दो पर्चे-अब किसका प्लान पड़ेगा भारी?...* जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।