पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पूर्णिया, 7 जुलाई 2026: समाहरणालय पूर्णिया के महानंदा सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आधार परियोजना के अंतर्गत संचालित स्थायी आधार पंजीकरण केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सभी आधार केंद्रों के ऑपरेटर तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राजस्व अधिकारियों को 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के आधार निर्माण से संबंधित दस्तावेजों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वर्तमान में जिले में सत्यापन के लिए 175 आवेदन लंबित हैं, जबकि UIDAI द्वारा अधिकतम 45 दिनों के भीतर सत्यापन पूरा करने का प्रावधान है।
इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के 807 आधार कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश भी सभी राजस्व अधिकारियों को दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी स्थायी आधार पंजीकरण केंद्रों के संचालकों एवं जिला समन्वयक को निर्देश दिया
कि प्रत्येक केंद्र पर विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क सूची हिंदी में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। साथ ही समेकित नियंत्रण कक्ष तथा संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी का दूरभाष नंबर भी केंद्र पर अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक माह निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निदेशक डीआरडीए को जिले के सभी बैंक एवं डाकघरों में संचालित आधार केंद्रों की जानकारी एकत्र करने तथा विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार नामांकन कार्य के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर रोस्टर तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…
पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…
पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 21.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस कार्यालय,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।