डुंगाकाबास पीतांबर साल्वेक्स फैक्ट्री की टूटी चिमनी से प्रदूषण, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डुंगाकाबास पीतांबर साल्वेक्स फैक्ट्री की टूटी चिमनी से प्रदूषण, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जयपुर।जयपुर जिले के जमवारामगढ उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत केलाकाबास के पास स्टेट हाईवे-52 पर स्थित पीतांबर साल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की चिमनी पिछले 1 महीने से टूटकर नीचे गिरी हुई है। चिमनी टूटी होने के कारण फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं और अपशिष्ट सीधा वातावरण में फैल रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
केलाकाबास निवासी राजेन्द्र यादव व कमलेश यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में संपर्क पोर्टल और एसडीएम को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज दिनांक तक चिमनी को ठीक नहीं करवाया गया। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और गंदे पानी से हवा और जल दूषित हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में सांस और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। फसलों और पशुओं पर भी इसका असर पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा फैक्ट्री संचालक को पाबंद करने के बाद भी फैक्ट्री को बंद नहीं रखा जा रहा है।वहीं फैक्ट्री मैनेजमेंट ने जानकारी में बताया कि धुएं निकासी की चिमनी टूट गई थी। इसका मरम्मत कार्य चल रहा है और लगभग 6 दिन में पूरा हो जाएगा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रॉयल विलास रिसॉर्ट & क्लब त्रिवेणीपुरम में पहली बार 2026 में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया झूसी व्यापार…
पूरी खबर पढ़ें →
झूसी व्यापार मंडल अध्यक्ष महोदय श्री सूरज सोनकर अमित कुमार श्रीवास्तव व महिला टीम द्वारा गणेश जी की…

रोहट में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन, रात्रि भजन संध्या व सोमवार को महा प्रसादी का आयोजन। पाली…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर । सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।