सेड़वा में सीडीपीओ आबाराम वडेरा को भावभीनी विदाई, नव नियुक्त सीडीपीओ वासुदेव का गर्मजोशी से स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बाड़मेर | सेड़वा
महिला एवं बाल विकास विभाग, सेड़वा में राज्य सरकार के हालिया स्थानांतरण आदेशों के तहत आयोजित एक गरिमामय समारोह में तत्कालीन सीडीपीओ आबाराम वडेरा को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण बाड़मेर ग्रामीण होने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं नव नियुक्त सीडीपीओ वासुदेव के पदभार ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह में आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने आबाराम वडेरा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत नव नियुक्त सीडीपीओ वासुदेव ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला, बच्चे एवं जरूरतमंद परिवार तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम सम्मान, आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने नव नियुक्त सीडीपीओ को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाते हुए विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट : मांगीलाल विश्नोई
ब्यूरो चीफ, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
*- महापौर की कुर्सी पर दो पर्चे-अब किसका प्लान पड़ेगा भारी?...* जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।