गुजरात से तीन अपहृत किशोरियां सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के अपहरण के तीन अलग-अलग मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुजरात से तीनों अपहृत किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, तीनों मामलों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 185/25, 115/26 एवं 116/26 के अनुसंधान के लिए पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार रवि एवं शशिकांत शुक्ला को पुलिस बल के साथ गुजरात भेजा गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों पीड़िताओं को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में सत्येंद्र यादव (19 वर्ष) निवासी खतौनी, थाना इटावा, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश), अंशु कुमार (19 वर्ष) निवासी पथरिया कला, थाना नगर ऊंटारी तथा नितेश कुमार (21 वर्ष) निवासी पथरिया कला, थाना नगर ऊंटारी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोप था कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप तीनों किशोरियों को सकुशल बरामद करने में सफलता मिली।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम के सतत प्रयासों से तीनों पीड़िताओं को सुरक्षित वापस लाया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा उनके साथ किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग --- प्रतापगढ़ --- थाने में युवक अर्जुन के सुसाइड का मामला, एसपी ने आत्महत्या के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कुवैत भेजने के नाम पर रुपये लेने और वीजा नहीं बनवाने के बाद लेनदेन के विवाद में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।