कांठ: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। थाना छजलैट क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने दूसरे बाइक चालक पर लापरवाही एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कांठ तहसील/छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कूरी रवाना निवासी उमा देवी पत्नी लाखन सिंह ने थाना छजलैट में दी गई तहरीर में बताया कि 15 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे उनके पति लाखन सिंह बाइक संख्या UP21 L 5031 से ग्राम भीकनपुर से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रवाना अड्डे के पास पीछे से आ रही बाइक संख्या UP21DA 9361 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पति की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में लाखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। लाखन सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार। ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।