Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: विधायक कमाल अख्तर बोले, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन

17 Jul 2026, 11:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260717 WA00182
कांठ में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते विधायक कमाल अख्तर।

KANTH (MORADABAD)। विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव निकट है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाएं। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कमाल अख्तर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का कार्य समाजवादी सरकार ने किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अतीकुर्रहमान, डॉ. दानिश अंसारी, सहल दिलशाद, फैजान अंसारी, रियासत अंसारी, नजाकत सैफी, भूरे, उस्मान अली, दिलशाद, दानिश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान
Mahrajganj12 Sep

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Sep

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

error: Content is protected !!