Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Bijnor: मां ने चार साल के बेटे को फावड़े से काटा, फिर गैस चूल्हे पर रखकर जला दिया; कोर्ट ने सुनाई ये सजा

19 Jul 2026, 06:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 07 19 04.40.28

बिजनौर के गांव जलालपुर हसना में मां आदेश देवी ने अपने चार साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पूछने पर बताया कि सपने में आकर माता ने बलि मांगी थी। कोर्ट ने हत्यारी मां को आजीवन कारावास की सजा दी है।

आइये विस्तार से जानते है घटना को

एडीजे पॉक्सो एक्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश नागर ने चार साल के बालक की हत्या में मां आदेश देवी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। गांव जलालपुर हसना निवासी आदेश देवी ने बेटे की फावड़े से काटकर हत्या करने के बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया था।

 

 

एडीजीसी मुकेश चौहान ने बताया कि थाना हीमपुर दीपा में गांव जलालपुर हसना निवासी कपिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि 12 जून 2024 को वह अपने खेत पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी आदेश देवी और चार साल बेटा हर्ष उर्फ कल्लू मौजूद थे। वह खेत से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी ने हर्ष पर फावड़े से वार किया और फिर सबूत मिटाने के मकसद से उसे लकड़ियों में रखकर आग लगा दी।

 

कपिल के भाई सुनील, तहेरे भाई कविंद्र की मौजूदगी में आदेश देवी से पूछा कि उसने बेटे हर्ष को क्यों मारा तो वह फावड़ा लेकर उसके पीछे भी दौड़ी। इसी बीच कपिल अपने बेटे हर्ष को जलती लकड़ियों के बीच से उठाकर अस्पताल ले गया, जहां हर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आदेश देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर आदेश देवी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। इस केस में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अभियोजन विभाग और पुलिस ने भी मजबूत तरीके से पैरवी की।

 

गांव जलालपुर हसना में पुत्रहंता आदेश देवी हर हाल में बेटे हर्ष को मारना चाहती थी। उसने पहले फावड़े से उसे काटने की कोशिश की, नहीं कटा तो उसे गैस के चूल्हे पर रखकर जलाने की कोशिश की। बच्चे की जान फिर भी नहीं निकली तो लकड़ियों का ढेर लगाया और उसमें आग लगाई। मासूम को जलती लकड़ियों पर डाल दिया।

 

माता को भेंट के नाम पर मां ने बलि चढ़ा दिया था मासूम

पूछताछ में आरोपी महिला ने कहा था कि उसके सपने में माता आई, सपने में आकर बेटे की भेंट मांगी और उसने दे दी। इस घटना से ग्रामीण भी सन्न रह गए थे। हर कोई यही कह रहा था कि आखिर कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। उस वक्त महिला के मनोरोगी होने की बात कही गई थी।

बेटे की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने उस वक्त ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, तभी से वह जेल में बंद है। अब उसे अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस केस की सुनवाई के दौरान नौ लोगों ने गवाही दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!