Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

25 जुलाई को जयपुर में होगी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

21 Jul 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260721 WA0030

कोटा/जयपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 25 जुलाई को प्रातः 10 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय, जयपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विधानसभा संयोजकों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने बताया कि बैठक में आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत रणनीति और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी एवं संगठनात्मक संरचना की समीक्षा कर पुनर्गठन (रिवीजन) भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में संगठन को सक्रिय एवं समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा लंबे समय से निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 26 एवं 27 जुलाई को जयपुर में “सर्वोदय संकल्प शिविर” का आयोजन भी होगा। जिन पदाधिकारियों ने अभी तक इस शिविर में भाग नहीं लिया है, उनके लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य रहेगा। साथ ही प्रत्येक जिला अध्यक्ष को अपने जिले से जिला कार्यकारिणी के 2 से 3 सदस्यों के साथ ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश नेतृत्व ने संभाग प्रभारियों को 25 जुलाई की बैठक एवं 26-27 जुलाई के सर्वोदय संकल्प शिविर में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

वहीं, स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा बूंदी प्रभारी महावीर सेन ने बताया कि संगठन से जुड़ने के इच्छुक नए पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!