कांठ: भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा 25-कांठ के अंतर्गत गांव भीकनपुर स्थित एक फार्म हाउस में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक रामपुर के चेयरमैन मोहन लाल सैनी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद के चेयरमैन विजयभान सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्य आधार हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक/भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह, चौधरी हुकम सिंह, नवीन चौधरी, मयूर भाटिया, आदेश चौधरी, अंकुश चौहान, आंचल चौधरी, संजय विश्नोई, दीपक चौधरी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।