कांठ: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसपी यातायात ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार गंगवार ने कांठ एवं छजलैट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे तथा कांवड़ पथ पर भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी यातायात ने मुरादाबाद-बिजनौर जनपद की सीमा पर स्थित थाना कांठ की गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह तथा यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।