सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी में राजेंद्रा एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। कांठ रोड स्थित राजेंद्रा एकेडमी, भीकनपुर छजलैट में विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को पदक पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के आर्चरी कोच संजीत चौधरी एवं प्रिन्सी चंडीला ने बताया कि बिजनौर के नजीबाबाद स्थित बुलानी पब्लिक स्कूल में 20 से 23 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप में राजेंद्रा एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 रिकर्व बॉयज टीम के स्पर्श ठाकुर, सिद्धार्थ गुर्जर और कुशाग्र ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं अंडर-17 कंपाउंड बॉयज टीम के उत्कर्ष तोमर, मोहम्मद नोफील और मोहम्मद आरिश ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कोचों ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी सीबीएसई नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। इसके अलावा विद्यालय की अंडर-14 मिक्स्ड कंपाउंड टीम के खिलाड़ी जानवी चौधरी और विद्यांश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल में वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली नेपाल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। प्रधानाचार्या सरिता रानी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।