जनसमस्याएं सुन कांठ विधायक कमाल अख्तर ने अधिकारियों से समाधान को कहा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शनिवार को कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण कराने को कहा।
जनसुनवाई के बाद विधायक कमाल अख्तर ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब अधिक दूर नहीं है, इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव, गली-गली तथा घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और समाजवादी सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सकारात्मक सोच, विकासवादी दृष्टिकोण, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता तथा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की नीति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत देगी और प्रदेश में विकास, भाईचारे एवं सामाजिक न्याय की नई इबारत लिखी जाएगी।
इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, सगीर अहमद, नईम अंसारी, डॉ. दानिश, चौधरी अंजार, चौधरी सकलैन, अशोक जाटव, सतपाल सैनी, डॉ. अली सैफी, राशिद सैफी, मौनिश पठान, सलीम अहमद, अमजद अली, अयान, अनस, सहल, जैनुल एडवोकेट, जैनुल आबेदीन एडवोकेट, उस्मान सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।