Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिंदुत्व रक्षा महासंघ ने स्कूली बच्चों को बांटी निःशुल्क स्टेशनरी, शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का दिया संदेश

25 Jul 2026, 06:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

हिंदुत्व रक्षा महासंघ ने स्कूली बच्चों को बांटी निःशुल्क स्टेशनरी, शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का दिया संदेश

VANDE BHARAT NEWS ,UDAIPUR bY NISHANT PANDIT

बड़गांव (उदयपुर), 24 जुलाई। हिंदुत्व रक्षा महासंघ के शिक्षा सहायता एवं सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेबारियों का गुड़ा, पंचायत समिति बड़गांव में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, समय पर विद्यालय पहुंचने तथा माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना रखने का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के माध्यम से जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षा के साथ संस्कार और देशभक्ति पर जोर

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। शिक्षकों से भी विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने और गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप आत्मीयतापूर्ण शैक्षिक वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया गया।

स्टेशनरी सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने सामूहिक रूप से “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बिना भेदभाव जारी रहेंगे शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य : डॉ. राव बहादुर सिंह

इस अवसर पर हिंदुत्व रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा के क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के सेवा एवं सहयोग के कार्य निरंतर जारी रखेगा।

उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने की संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” का संदेश दिया।

ये रहे मौजूद

संगठन की ओर से सेवा सहयोग कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मांगी लाल माली, अनिल नाहर, नरेश चित्तौड़ा और मुकेश दास वैष्णव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से कार्यवाहक प्रभारी हरिशचंद्र नरसावत, अध्यापिका सुमन बागड़ी, वरिष्ठ अध्यापिका दुर्गा शर्मा, शिक्षक जगदीश त्रिपाठी, शिक्षिका रीना पंचोली, वरिष्ठ अध्यापिका पुष्पा आचार्य, शारीरिक शिक्षिका मधु शेखावत, शिक्षिका ममता बघेल तथा शिक्षिका अंजना चौबीसा उपस्थित रहीं।

  1 4

2 2

3 3

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!