कांठ: राजेंद्रा एकेडमी में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार राजेंद्रा एकेडमी, भीकनपुर (मुरादाबाद) में भारतीय भाषा समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। सात दिनों तक चले इस कैंप में विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, विशेष रूप से संस्कृत भाषा के महत्व एवं उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया।
कैंप के दौरान प्रथम दिन से लेकर सातवें दिन तक छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें भाषा आधारित प्रतियोगिताएं, संवाद अभ्यास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा ज्ञानवर्धक गतिविधियां शामिल रहीं। इस समर कैंप में लगभग 500 छात्र-छात्राओं एवं 20 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां विश्व की सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, रुचि एवं आत्मीयता विकसित करना है।
कैंप के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को अंतिम दिन प्रधानाचार्या सरिता रानी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।