Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

‘‘नशामुक्त भारत अभियान: सूरजपुर में जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित‘‘

28 Jul 2026, 10:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
11 नशामुक्त भारत अभियान

15 नशामुक्त भारत अभियान

– ‘‘लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 250 प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा‘‘                                                – योग परिचर्चा के माध्यम से युवाओं को दिया गया स्वस्थ एवं नशा मुक्ति जीवन का संदेश

सूरजपुर /   विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने तथा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विजन‘ एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सूरजपुर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, चित्रकला तथा ऑनलाइन नारा लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा इससे दूर रहने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, जागरूकता एवं उत्साह विशेष रूप से देखने योग्य रहा। इन प्रतियोगिताओं में श्री शंभु प्रसाद निषाद, श्री रामचन्द्र सोनी तथा श्री राम कुशल तिवारी निर्णायक मंडल के सदस्य रहे तथा कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में योग को स्वस्थ एवं नशा मुक्ति जीवन का प्रभावी माध्यम बताते हुए विशेषज्ञों द्वारा परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को तनावमुक्त जीवन, आत्मसंयम तथा सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और समाज में जनजागरूकता के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज साहू, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री आलोक भवाल, उप संचालक श्री अजय सिंह, प्राचार्य श्री मनोज झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिहारीगढ़ पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिहारीगढ़ पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बिहारीगढ़ पुलिस की कार्रवाई ## ⚖️…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | शाकुंभरी देवी झंडा मेले में सुरक्षा के साथ सेवा का संदेश, श्रद्धालुओं को जागरूक कर पुलिस ने कराया जलपान
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | शाकुंभरी देवी झंडा मेले में सुरक्षा के साथ सेवा का संदेश, श्रद्धालुओं को जागरूक कर पुलिस ने कराया जलपान

# 🚨 बड़ी खबर | शाकुंभरी देवी झंडा मेले में सुरक्षा के साथ सेवा का संदेश, श्रद्धालुओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!