तहसील बार एसोसिएशन कांठ के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 अगस्त को होगा मतदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। तहसील बार एसोसिएशन कांठ (मुरादाबाद) के वार्षिक चुनाव 2026-27 का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव समिति/एल्डर कमेटी ने निर्वाचन की पूरी समय-सारिणी जारी करते हुए अधिवक्ताओं से निर्धारित तिथियों का पालन करने की अपील की है। साथ ही बैठक कर चुनाव की रुपरेखा तैयार करते हुए निष्पक्ष चुनाव का लिया संकल्प लिया है।
चुनाव समिति/एल्डर कमेटी जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई एवं 1 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 2:00 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। 12 अगस्त बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन दोपहर बाद 3:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव समिति/एल्डर कमेटी में अध्यक्ष महावीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह एवं कोमल सिंह के साथ ही संजीव कुमार, मरगूब अहमद खां, सुगम पंवार, अजब सिंह सैनी, दीप सिंह विश्नोई एवं शाहबुद्दीन समिति के सदस्य के रूप में शामिल हैं। चुनाव समिति ने सभी अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में सहभागिता करने की अपील की है। बतादें कि 25 जुलाई को जरनल हाउस की बैठक में तहसील बार एसोसिएशन कांठ की मौजूदा कार्यकारिणी को उसका कार्यकाल पुरा होने पर भंग कर दिया गया था और नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति/एल्डर कमेटी का गठन किया गया था। बार में चुनावी बिगुल बजने के बाद अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि सभी पदों के दावेदार अधिवक्ता पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वह मतदाता अधिवक्ताओं में अपनी-अपनी पैंठ बनाने में लगे हैं।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।