हरदोई: वकीलों की हड़ताल पर हाईकोर्ट सख्त, शाहाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 22 अधिवक्ताओं को नोटिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



हरदोई। शाहाबाद बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार करना अब अधिवक्ताओं पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित 22 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जिला न्यायाधीश के माध्यम से अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
यह मामला शाहाबाद के तत्कालीन एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा और महिला लेखपाल पूजा देवी वर्मा के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। घटना के बाद स्थानीय अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए उनके न्यायालय के कार्य का बहिष्कार कर दिया था। इसी संबंध में बार एसोसिएशन ने हड़ताल और न्यायिक कार्य के बहिष्कार का नोटिस भी जारी किया था।
बताया जाता है कि उक्त नोटिस तत्कालीन एसडीएम ने न्यायालय को भेज दिया था। इसी आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद न्यायिक कार्य का बहिष्कार और हड़ताल करना स्वीकार्य नहीं है। इसलिए संबंधित 22 अधिवक्ताओं से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
नोटिस प्राप्त करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष पांडे ने बताया कि उन्हें जिला न्यायाधीश के माध्यम से जवाब दाखिल करने के निर्देश मिले हैं और वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर 2026 *जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
*LUCKNOW* Such an active police force. It seems the protest is by Samajwadi Party workers. Rehan Siddiqui Reporter…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026 थाना हरैया पुलिस टीम ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।