बिजनौर पुलिस सावन कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट: नजीबाबाद में सीओ ने मोटा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सावन कांवड़ यात्रा को लेकर बिजनौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नजीबाबाद की क्षेत्राधिकारी आकाशा गौतम ने मोटा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद सीओ ने मंडावली थाना क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी का भी निरीक्षण किया, जहां थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
सीओ ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीओ आकाशा गौतम ने मोटा महादेव मंदिर में पहुंचे शिवभक्तों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बिजनौर पुलिस का कहना है कि पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी - नगर के थाना परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर रौशन कुमार सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जेठा, हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत* सक्ती, 11…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंदौर में एक युवक ने पुलिस जनसुनवाई में…
पूरी खबर पढ़ें →
*नवरंगपुर: रायघर ब्लॉक के कोटपारा में वन और आदिवासी भूमि पर कब्जे का आरोप, प्रशासन की चुप्पी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।