Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोटा में गुरु पूर्णिमा पर अंगदान जागरूकता की त्रिवेणी; एमडी मिशन, सुधा मेडिकल कॉलेज और ट्रिपल आईटी (IIIT) कोटा में भव्य आयोजन

29 Jul 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260729 WA0065

कोटा/गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज कोटा में अंगदान जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) कोटा, कोटा किडनी फाउंडेशन, और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड (कोटा मंडल) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए।

सभी कार्यक्रम GMC कोटा के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. निलेश कुमार जैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए।

प्रथम कार्यक्रम

एमडी मिशन नर्सिंग कॉलेज

श्रृंखला की पहली गतिविधि एमडी मिशन नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सीनियर ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर राकेश जैन, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार शर्मा और दीपिका अवस्थी

ने छात्रों एवं फैकल्टी मेंबर्स को अंगदान के प्रति प्रेरित किया।

कॉलेज प्रिंसिपल के निर्देशन में सभी को अंगदान की शपथ दिलाई गई, भ्रांतियां दूर की गईं और प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन हुआ।

द्वितीय कार्यक्रम

सुधा मेडिकल कॉलेज -सी श्रृंखला का दूसरा भव्य कार्यक्रम सुधा मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में सुधा मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर आरके अग्रवाल सर डायरेक्टर डॉक्टर डीडी गुप्ता सर डीन डॉक्टर आरएस मीणा सर प्रिंसिपल डॉक्टर एमके शर्मा सर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ शिवचरण जलिया सर और डॉक्टर नीतू सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर शोएब

ने किया इस कार्यक्रम में GMC कोटा के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. निलेश कुमार जैन

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ऑर्गन ट्रांसप्लांट नोडल अधिकारी डॉ. विकास खंडेलिया, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड कोटा मंडल के पूर्व उप प्रधान इंजीनियर आर.सी. गुप्ता और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी

विशेष रूप से उपस्थित रहे।यहाँ नोडल अधिकारी डॉ. विकास खंडेलिया ने PPT के माध्यम से तकनीकी पहलुओं को समझाया। साथ मेंऑर्गन ट्रांसप्लांट से रिलेटेड स्टैटिक्स डाटा भी शेयर किया और ब्रेन स्टेम डेथ के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करी

ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी के द्वारा अंगदान की सामूहिक शपथ दिलाई गई साथ ही अंगदान की डिजिटल शपथ लेने के लिए सभी को प्रेरित किया गया

पूर्व उप प्रधान इंजीनियर आर.सी. गुप्ता ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया।

अंत में मुख्य अतिथि डॉ. निलेश कुमार जैन ने अंगों की अनुपलब्धता से होने वाली मौतों पर चिंता जताई और समाज से जागरूक होने का आह्वान किया।

तृतीय कार्यक्रम: ट्रिपल आईटी (IIIT) कोटा इसी सफल जागरूकता श्रृंखला के तहत तीसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम ट्रिपल आईटी (IIIT) कोटा में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में IIIT कोटा के एसोसिएट डीन (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. अजय नेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही

अंगदान की महत्ता:कार्यक्रम में GMC कोटा के ऑर्गन ट्रांसप्लांट नोडल अधिकारी डॉ. विकास खंडेलिया ने संस्थान के भावी इंजीनियर्स और फैकल्टी मेंबर्स को अंगदान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अंगदान के इस महाभियान में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का आह्वान किया।

सामूहिक शपथ: इसके पश्चात ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर दीपिका अवस्थी

द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, फैकल्टी मेंबर्स और विद्यार्थियों को मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए अंगदान की पवित्र सामूहिक शपथ ग्रहण करवाई गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!