Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: एसपी ग्रामीण ने एसडीएम व सीओ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

29 Jul 2026, 11:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
FB IMG 17853468735672
कांठ में कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरिक्षण के दौरान निर्देश देते एसपी ग्रामीण।

KANTH (MORADABAD)। सावन माह की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस कुंवर आकाश सिंह ने बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी के साथ थाना कांठ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस चौकी गढ़ी-सलेमपुर पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा कांवड़ यात्रा मार्ग पर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

FB IMG 17853468845122
कांठ के लाडलाबाद शिव मंदिर पर जलाभिषेक लिए व्यवस्थाएं देखते अधिकारी।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रकटेश्वर शिव मंदिर, लाडलाबाद पहुंचकर मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे
Hamirpur11 Sep

जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान ग्राम पंचायतों, नगरीय वार्डों एवं प्रमुख स्थलों पर रोपे गए पीपल, पाकड़ एव बरगद के पौधे

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…

पूरी खबर पढ़ें →
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich11 Sep

मां राजेश्वरी देवी ट्रस्ट द्वारा नशा उन्मूलन पर जोर

*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!