कांठ: गुरु पूर्णिमा पर पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने संत-महात्माओं का किया सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 25-कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने नगर कांठ के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर संत-महात्माओं एवं पुजारियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिव मोनी मंदिर घोसीपुरा के पुजारी संत स्वामी भजनानंद दास त्यागी जी महाराज, माता काली मंदिर पट्टीवाला के पुजारी आनंदनाथ जी महाराज, संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर फकीरगंज के पुजारी कमल दास जी सहित अन्य मंदिरों के पुजारियों एवं महंतों का सम्मान किया। पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च है। गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही व्यक्ति को सत्य, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से गुरु परंपरा के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री विक्रांत सिंह, भाजपा नेता सत्यवान सिंह राजपूत आदि रहे।

उधर, विधानसभा कांठ के भाजपा मंडल छजलैट के कार्यकर्ताओं ने भी ग्राम पचोकरा, छज्जूपुरा, सदरपुर, कुरी रवाना सहित विभिन्न गांवों के मंदिरों में पहुंचकर महंतों एवं पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित ‘गुरुवंदन’ कार्यक्रम के अंतर्गत संत-महात्माओं का सम्मान एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री लक्की चौधरी, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अखिलेश विश्नोई, सुभाष सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर 2026 *जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*आगामी नशा उन्मूलन गोष्ठी की तैयारी बैठक संपन्न* बाबागंजबहराइच। वर्तमान समय मेंसमाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
*LUCKNOW* Such an active police force. It seems the protest is by Samajwadi Party workers. Rehan Siddiqui Reporter…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।