Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Bijnor: गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची पर किया हमला, शोर मचाने पर छोड़कर भागा

31 Jul 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 07 31 04.01.29

बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया।

बिजनौर जनपद में मंडावर थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में शुक्रवार को गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को मुंह में दबाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर उसे छोड़कर खेत में भाग गया। घायल बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बादशाहपुर गांव निवासी बलराम सिंह अपनी पत्नी राजेश देवी के साथ खेत पर चारा काटने गए थे। उनके साथ पोता यश (9) और पोती मानवी (6) भी खेत पर खेल रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने अचानक मानवी पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया।

घटना के समय बच्ची के भाई यश ने शोर मचाया। आवाज सुनकर दादा-दादी मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोरगुल से घबराकर गुलदार घायल बच्ची को वहीं छोड़कर वापस गन्ने के खेत में भाग गया। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

 

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि छोटे बच्चों को गन्ने के खेतों के आसपास अकेला न छोड़ें और खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतें। यदि कहीं गुलदार दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद
Mirzapur11 Sep

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹ 01 लाख नगद बरामद

मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
error: Content is protected !!