झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप में बिरला ओपन माइंड्स का जलवा, सभी 6 प्रतिभागियों ने जीते पदक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, सिरियाटोंगर के विद्यार्थियों ने झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी छह प्रतिभागियों के लिए पदक जीतकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मेदिनीनगर के जिला स्कूल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में अगस्त्य राज (कक्षा-4), निधि कुमारी पांडेय (कक्षा-5) और आकांक्षा सिंह (कक्षा-3) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं प्रज्ञान शुक्ला (कक्षा-3), नायरा कुमारी (कक्षा-5) और राव्या कुमारी (कक्षा-5) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
विद्यालय के सभी प्रतिभागियों के पदक जीतने की उपलब्धि पर पूरे स्कूल में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, निदेशक मनीष कुमार सिंह, सह-निदेशक युवराज सिंह एवं प्राचार्य रविश प्रजापति ने विजेता विद्यार्थियों, कराटे प्रशिक्षक विकास कुमार तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रशिक्षक के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे। साथ ही खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
इस उपलब्धि के साथ बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को निखारने वाला अग्रणी संस्थान है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की कार्मिक एवं कल्याण शाखा की ओर से रेल कर्मचारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
पलवल/भूप सिंह रिपोर्टर वंदे भारत नमो क्रिकेट लीग 2026 पलवल के आयोजन के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
उल्लास कार्यक्रम के तहत 145 बंदियों ने दी तीसरी कक्षा की परीक्षा। नूंह, 20 सितंबर। जिला कारागार नूंह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।