Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिलासपुर- रतनपुर- पेन्ड्रारोड मार्ग पर बना पुल अचानक से दौ हिस्सों में टूट गया

03 Aug 2026, 04:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज,सोमवार 03 अगस्त 2026 ।।

20260803 103713छत्तीसगढ–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के बिलासपुर-रतनपुर- पेन्ड्रारोड- सड़क मार्ग पर बना हुआ पुल अचानक से दो हिस्सों में टूट गया। पुल के टूटने से इस सड़क मार्ग पर से गुजर रही एक यात्री बस पुल मे ही फंस गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल टूटने की यह घटना कल रविवार 02 अगस्त की है। जानकारी अनुसार पुल में फंसी बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस का सामने वाला भाग पुल के टूटे स्लैब के किनारे पर अटक गया , जिससे बस पुल के नीचे नदी मे गिरने से बच गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार बिलासपुर- रतनपुर- पेन्ड्रारोड मार्ग पर बांसाझाल स्थित यह पुल करीब 35 वर्ष पूराना था, और यह पुल जर्जर हालत में भी था, क्षेत्र मे हो रही लगातार बारिश से पुल की स्थिति और भी खराब हो चुकी थी। यह पुल बिलासपुर- जबलपुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर बना है, और इस सड़क पर भी कई जगह पर दरारें भी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पुल के टूटने से पेन्ड्रा गौरेला अमरकंटक के साथ साथ ही मध्यप्रदेश के शहडोल जबलपुर के साथ छत्तीसगढ के मनेंद्रगढ़ से भी सीधा संपर्क टूट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर- रतनपुर हाईवे पर आवागमन बंद किया गया है- और प्रशासन ने कई मार्ग पर आवागमन डायवर्ट भी कर दिया है। पुल टूटने से वैकल्पिक मार्ग(02 अगस्त 2026 के अनुसार), बिलासपुर- कोटा-बेलगहना- कोंचरा- खोंगसरा- मरहीमाता- गोरखेड़ा तिराहा। गोरखेड़ा तिराहा से दो रास्ते- मार्ग नं.1- गौरेला- पेन्ड्रा- मरवाही, मार्ग नं2- (अमरकंटक मार्ग), केवचीं- आमाडोब- कबीर चबूतरा- अमरकंटक। पुल के टूटने से संपर्क प्रभावित क्षेत्र- पेन्ड्रा, गौरेला,मरवाही, अमरकंटक, मध्यप्रदेश से संपर्क प्रभावित क्षेत्र- जबलपुर, शहडोल, और छत्तीसगढ के प्रभावित क्षेत्र- मनेंद्रगढ़। पुल टूटने से रतनपुर से वैकल्पिक मार्ग- छोटे वाहन और छोटी बसें– रतनपुर-बासांझाल( घटनास्थल से पहले दाहीने ओर), -बारीडीह बस्ती- मुख्य मार्ग- गोरेला- पेन्ड्रा। अन्य वैकल्पिक मार्ग- रतनपुर- – शनिचरी चौक- जूना शहर- जोगीपुर चौक- अमाली- कंचनपुर- बेलगहना रोड। रतनपुर- कोटा- बेलगहना- पेन्ड्रा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार पुल के टूटने के बाद से बिलासपुर-रतनपुर- पेन्ड्रा सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। पुलिस ने तुरंत यातायात को रोकते हुए लोगों को पुल के नजदीक जाने से मना कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौके पर पहुंच गए और पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग करके मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। अनिकारियों ने पूल मे फंसे यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और वैकल्पिक मार्ग पर से यातायात को बहाल करने की व्यवस्था भी शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि अगामी सूचना प्राप्त होने तक बिलासपुर- पेन्ड्रा मार्ग का उपयोग करने से बचें और प्रशासन के द्वारा तय किए गए डायवर्जन मार्ग का ही आवागमन के लिए उपयोग करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे
Durg21 Sep

• कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (वंदे भारत)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi21 Sep

छग प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग नें 2026 के लिए दशहरा ,दिपावली , एवं शीतकालीन अवकाश घोषणा कर दिया है

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग नें वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!