महाराष्ट्र राज्य में उप जिलाधिचारी का पद( सामान्य), हुआ खत्म, अब पूरे प्रदेश भर में केवल एक उपजिलाधिकारी( राजस्व), का पद रहेगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 04 अगस्त 2026 ।।
नागपुर/महाराष्ट्र—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सरकार के प्रदेश में राजस्व एवं वन विभाग ने जिला स्तर पर शासन प्रशासन की व्यवस्था को और अधिक नागरिकों के लिए अनूकुल बनाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है।मिली जानकारी अनुसार महाराष्ट्र राज्य सरकार ने उपजिलाधिकारी सामान्य प्रशासन पद को खत्म कर दिया है, अब से पूरे महाराष्ट्र राज्य में केवल एक उपजिलाधिकारी राजस्व का पद ही मान्य रहेगा। महाराष्ट्र राज्य सरकार का कथन है कि अलग अलग पद होने से प्रशासनिक कार्यों और नागरीकों के बीच असमंजस की स्थिति रहती है, इसीलिए ऐसा किया गया जा रहा है। शासन के नये आदेशानुसार निवासी उपजिलाधीकारी के पास शस्त्र, लायसेंस, प्राकृतिक आपदा राहत, सूखा प्रबंधन, फसल बीमा, आपले सरकार, पीजी पोर्टल, पर आनलाईन शिकायतों का निराकरण, सुतु केंद्र, सामाजिक सहायता.की योजनाएं, कानून व्यवस्था, सिनेमा एवं वीडियो हाॅल का लायसेंस आदि की जिम्मेदारी रहेगी। उपजिलाधिकारी राजस्व के पास जमीन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी दी गई है, इनमें वर्ग 2, भूमि को वर्ग 1, में बदलना, भूमि बेचने की अनुमति ,सरकारी और सीटीएस भूमि का प्रबंधन, भूदान, नजूल, सीलिंग, ईनाम भूमि, वनाधिकार, पेसा कानून, महा राजस्व अभियान, स्थानीय निकाय चुनाव आदि से जुड़े हुए कार्य शामिल रहेंगे।.राज्य सरकार का कथन है कि इस निर्णय से राज्य के नागरिकों को यह जानने समझने में आसानी होगी कि उनका कार्य किस अधिकारी के पास होगा। लोगों को कम समय में और अधिक बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इससे प्रशासनिक कार्य जल्दी होंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।