Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों की पसंद को बनाया हकीकत। नए कपड़े, भोजन और आइसक्रीम पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

04 Aug 2026, 01:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों की पसंद को बनाया हकीकत। नए कपड़े, भोजन और आइसक्रीम पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

 WhatsApp Image 2026 08 04 at 12 10 25 PM

नीमच। रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में “साथी हाथ बढ़ाना” प्रकल्प के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी पसंद का स्वादिष्ट भोजन कराया गया। साथ ही उनकी पसंद के अनुसार नए कपड़े, आइसक्रीम तथा आवश्यकता अनुसार जूते-चप्पल भी दिलवाई गईं। अपनी पसंद की वस्तुएँ पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे वातावरण में आत्मीयता एवं सेवा का भाव देखने को मिला। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा उन्हें स्नेह और अपनापन प्रदान किया। सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

 

क्लब अध्यक्ष गुणवंत जैन ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। “साथी हाथ बढ़ाना” प्रकल्प इसी भावना को साकार करने का एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव धीरज गाँधी कोषाध्यक्ष अनुज चंडक पूर्व अध्यक्ष हेमन्त भण्डारी, आशीष गर्ग, गौरव पाराशर आई. पी. पी.सौरभ शर्मा, गोपाल शर्मा, सुमित्त मित्तल,आशिष गर्ग (गगन) गौरव पोरवाल, प्रवीण गोदावत व क्लब के अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।रोटरी डायमंड भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे जनहितकारी प्रकल्प निरंतर आयोजित करता रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Sagar26 Sep

मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण में सुरेंद्र सिंह रहे अव्वल जिला स्तरीय भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र; पात्र टॉपर विद्यार्
आपदा मित्रों ने सीखा आग से बचाव और भीड़ प्रबंधन का हुनर फायर ब्रिगेड के उपकरणों के संचालन के साथ आग बुझाने का कराया अभ्यास, यातायात प्रबंधन की दी जानकारी
1060.28 लाख की लागत से 3.20 किमी व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड का भूमिपूजन, 17 मीटर चौड़ाई, डिवाइडर-लाइटिंग से बदलेगा प्रमुख मार्ग का स्वरूप
Sagar26 Sep

1060.28 लाख की लागत से 3.20 किमी व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड का भूमिपूजन, 17 मीटर चौड़ाई, डिवाइडर-लाइटिंग से बदलेगा प्रमुख मार्ग का स्वरूप

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया से जीरो माइल्स होते हुए सिविल लाइंस…

पूरी खबर पढ़ें →
बरेठी एकल दुकान एवं मगरधा एकल समूह का तृतीय चरण में पुनर्निष्पादन, ई-टेंडर आमंत्रित
Sagar26 Sep

बरेठी एकल दुकान एवं मगरधा एकल समूह का तृतीय चरण में पुनर्निष्पादन, ई-टेंडर आमंत्रित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बण्डा तहसील में घटित घटना के परिप्रेक्ष्य में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!