Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिजनौर : चर्चित राकेश हत्याकांड में आदित्य राणा के भाई समेत आठ को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है.

04 Aug 2026, 08:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 08 04 07.57.51

राकेश अपने भाई मुकेश की हत्या की पैरवी कर रहा था। इसी के चलते मुकेश की हत्या के 11 महीने बाद राकेश की भी उसकी पत्नी के सामने हत्या कर दी गई थी। आठ में से एक दोषी ग्राम प्रधान है और एनकाउंटर में ढेर हुए कुख्यात आदित्य राणा का भाई है।

 

आइये खबर को विस्तार से जानते है.

 

अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम लोकेश नागर की अदालत ने राकेश हत्याकांड में आदित्य राणा के भाई समेत आठ अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन पर 10 लाख 80 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की राशि में से नौ लाख रुपये वादी को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं। मुखबिरी के शक में मुकेश की हत्या की गई थी। राकेश अपने भाई मुकेश के मुकदमे की पैरवी कर रहा था। मुकेश की हत्या के 11 महीने बाद राकेश की हत्या कर दी गई थी।

 

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान ने बताया कि थाना स्योहारा में मंतोष देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि 27 सितंबर 2018 की शाम 7:30 बजे वह अपने पति राकेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बुढ़नपुर बाजार से अपने घर राणा नंगला आ रही थी। रास्ते में गांव बेड़खेड़ा में तिराहे के पास रोबिन, राहुल, बिट्टू, जयवीर, शुभम आदि ने रुकने का इशारा किया।

 

उसके पति राकेश ने अनहोनी की आशंका पर वहां से निकलने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उन्हें घेरकर तमंचों से ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बची, जबकि उसके पति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने विवेचना करने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में अरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। इस केस में मृतक आदित्य राणा की पत्नी गुड्डी उर्फ सुदेशना, पिता राजपाल उर्फ इच्छाराम और बहन मोनिका को दोष मुक्त कर दिया।

सजा पाने वालो में रोबिन पुत्र रामचंद्र निवासी राणा नंगला,

पीयूष पुत्र यशपाल निवासी गांव पुरैना नूरपुर,

प्रदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी गांव पीपलसाना थाना चांदपुर,

चंद्रवीर उर्फ बिट्टू पुत्र राजपाल निवासी राणा नंगला,

अक्षय पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव अभिपुरा थाना,

सोनू पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव यूसुफपुर उर्फ हमीदपुर,

शुभम पुत्र जयवीर निवासी गांव राणा नंगला, और जयवीर पुत्र शीशराम निवासी राणा नंगला शामिल है.

 

 

मृतक बदमाश आदित्य राणा के भाई चंद्रवीर उर्फ बिट्टू, चचेरा भाई रोबिन, तहेरा भाई जयवीर और भतीजा शुभम सजा पाने वालों में शामिल हैं। चंद्रवीर मौजूदा ग्राम प्रधान भी है। बाकी अन्य चार अभियुक्त आदित्य के गिरोह में शामिल थे।

राणा नंगला निवासी आदित्य राणा पर हत्या, लूट सहित 40 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे। 23 अगस्त 2022 को शिवाला कलां थाने में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पुलिस आदित्य राणा को लखनऊ जेल से बिजनौर लाया गया था। यहां से लौटते समय शाहजहांपुर के रेड चिली ढाबे से पुलिस को चकमा देकर आदित्य राणा फरार हो गया था। 12 अप्रैल 2023 को बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ में आदित्य राणा को मार गिराया था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रेलवे लाइन के पास 40-50 गायें मिलने से मचा हड़कंप, बाहर भेजे जाने की तैयारी की चर्चा
Garhwa09 Sep

रेलवे लाइन के पास 40-50 गायें मिलने से मचा हड़कंप, बाहर भेजे जाने की तैयारी की चर्चा

गढ़वा। जिले के खरौंधी, भवनाथपुर, श्री बंशीधर नगर, रमना, विशुनपुरा और मझिआंव क्षेत्र से गायों को कथित रूप…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ 50 गायों को लेकर कार्रवाई की मांग, कधवन-कोलझिकी पंचायत में रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं पशु
A2Z सभी खबर सभी जिले की09 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ 50 गायों को लेकर कार्रवाई की मांग, कधवन-कोलझिकी पंचायत में रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं पशु

गढ़वा जिला खरौंधी भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर रमना विशुनपुरा मझिआंव क्षेत्र से गायों को कथित रूप से अवैध…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Mahrajganj09 Sep

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

नौतनवा पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार नौतनवा महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!