Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: धार्मिक आश्रम और मंदिर के पास से शराब की दुकानें हटाने की मांग, ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन

04 Aug 2026, 11:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260804 1234084502
कांठ में शराब की दुकानों को हटवाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र देते ग्रामीण।

KANTH (MORADABAD)। ग्राम मौहड़ी हजरतपुर के ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांठ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि श्री-श्री 1008 स्वामी देवानंद देव स्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम और शनि मंदिर के निकट शराब की दुकानें होने से धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र सौंपकर दुकानों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

IMG 20260804 1231462742
कांठ तहसील में प्रदर्शन करते मौहड़ी हजरतपुर के ग्रामीण।

ग्रामीणों और महिलाओं ने कांठ तहसील में पहुंचकर दुकानों के विरोध में प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष तेज सिंह सैनी, आश्रम के महंत संत दाताराम महाराज, सुरेश कुमार, हरपाल सिंह, मनीष चौहान, मूर्ति देवी, ओमपाल सिंह, रूबी, केला देवी, नीरज देवी, ऊषा देवी, राजवती, सुदेशना रानी, कुसुम देवी, अलका, सुनीता, चंद्रपाल सिंह, शीतल, ममता, जगदीश सिंह, ज्योति, सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले सोमवार को भी वे इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया से मिलकर प्रार्थना-पत्र दे चुके हैं। उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के संबंध में आबकारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Mahrajganj09 Sep

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

नौतनवा पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार नौतनवा महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!