Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: जौहर यूनिवर्सिटी का विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

06 Aug 2026, 12:10 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
Screenshot 20260806 000130 Google2
कांठ विधायक कमाल अख्तर।

KANTH (MORADABAD)। विधानसभा कांठ-25 से समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा सत्र के दौरान रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश का विरोध करते हुए इसे गलत करार दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष यह मामला उठाते हुए कहा कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित कर इस पर चर्चा कराई जाए।

कमाल अख्तर ने कहा कि जनपद रामपुर के ग्राम सिंगनखेड़ा में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, फार्मेसी, बीएड सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय के 38 भवनों को अवैध निर्माण बताते हुए उन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया है, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने सदन में कहा कि यदि यह कार्रवाई होती है तो विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होगा। उनकी पढ़ाई, डिग्रियां और शैक्षणिक सत्र संकट में पड़ जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। छात्रों द्वारा जमा की गई फीस, उनका एक वर्ष और नए संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि यह केवल भवनों का मामला नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आज की कार्यसूची स्थगित कर इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराई जाए।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!