शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 11,508 रिक्त पदों का अधियाचन ई-पोर्टल पर अपलोड
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। परिषद ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों में 11,508 रिक्त शिक्षक पदों का अधियाचन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के ई-पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 30 वर्षों बाद नगर क्षेत्र के विद्यालयों के लिए इतने बड़े स्तर पर अधियाचन भेजा गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए भी करीब 48 हजार पदों का अधियाचन तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा अधियाचन का परीक्षण पूरा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में करीब 59 हजार से अधिक पदों पर शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, नगर क्षेत्र के विद्यालयों में वर्तमान में 12 से 15 हजार तक शिक्षक पद रिक्त हैं। वर्ष 2010 के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए कई शिक्षकों का तबादला नगर क्षेत्रों से किया गया था, जिसके कारण शहरी विद्यालयों में बड़ी संख्या में पद खाली हो गए थे। अब इन रिक्तियों को भरने की कवायद तेज कर दी गई है।
यदि भर्ती प्रक्रिया तय समय पर आगे बढ़ती है, तो लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नौतनवा पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार नौतनवा महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…
पूरी खबर पढ़ें →
गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।