कांठ केसरी के संपादक आर.के. कश्यप का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


KANTH (MORADABAD)। नगर से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र कांठ केसरी के मुख्य संपादक राजेंद्र कुमार कश्यप (आर.के. कश्यप) का करीब 55 वर्ष की आयु में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा अंतिम यात्रा में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांठ नगर के मोहल्ला चौक बाजार निवासी राजेंद्र कुमार कश्यप पिछले कई वर्षों से कांठ केसरी का संपादन कर पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाते रहे। लगभग एक सप्ताह पूर्व उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार प्रातः उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों में शोक की लहर फैल गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र राहुल कुमार कश्यप ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुशील भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, मोहित माहेश्वरी, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, कांठ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव/युवा पत्रकार पंकज कुमार, दीपक बिश्नोई, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, पत्रकार आचार्य भावेश शर्मा, ओमवीर सिंह बिश्नोई, ओमकार सिंह, अनिल शर्मा, संजय यादव, देवेंद्र बिश्नोई, जावेद अंसारी, सेंट पॉल इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष जितेंद्र बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






