Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: शराब की दुकानों का ग्रामीणों ने फिर किया विरोध, तीसरी बार तहसील में प्रदर्शन

07 Aug 2026, 12:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260806 1239514762
कांठ में उपजिलाधिकारी से शराब की दुकानें हटवाने की मांग करते ग्रामीण।

KANTH (MORADABAD)। ग्राम मौहड़ी हजरतपुर के ग्रामीणों ने कांवड़ मार्ग पर मंदिर और आश्रम के समीप संचालित शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तीसरी बार तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शराब की दुकानें शनि मंदिर तथा श्री-श्री 1008 स्वामी देयानंद देव स्वरूप निष्कलंकी महाराज के आश्रम से कुछ ही दूरी पर संचालित हो रही हैं। उनका कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं, छात्राओं और राहगीरों को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, जिससे धार्मिक वातावरण भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब की दुकानों को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा बनी रहेगी। उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को उनकी मांग पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष तेज सिंह सैनी, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, हरपाल सिंह, राजवती, सुदेशना रानी, कुसुम देवी, अलका, सुनीता, शीतल, मोनिका, प्राची, पूनम देवी, ममता, ज्योति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!