Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विशेष गहन पुनरीक्षण, अभियान के तहत 24 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची,और 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी

07 Aug 2026, 10:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 07 अगस्त 2026 ।।

नागपुर/ महाराष्ट्र–:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एसआईआर, अभियान अंतिम चरण के कार्य के लिए प्रशासन और राजनीतिक दलों की गतिविधियां अब तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2026 को प्रारूप(ड्राफ्ट),मतदाता सूची और 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची को जारी किया जायेगा। नागपुर उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से यह अपील की है कि वे 17 अगस्त 2026 तक अपना एसआईआर गणना प्रपत्र को भरकर संबंधित बीएलओ के पास अवश्य ही जमा करवाएं। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950धारा 17,18 के अनुसार किसी भी मतदाता का नाम एक अधिक विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है। यदि किसी भी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में शामिल है ,तो उसे अपने वर्तमान निवास स्थान के अनुसार ही आवेदन करना होगा। 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं होगा, तो ऐसे मतदाता फार्म-06 को भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकतें हैं। इस अवधि में नया या अन्य किसी विवरण में संशोधन के लिए फार्म-08 और मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-07 भरकर जमा कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने यह चेतावनी दी है कि मतदाता सूची मे नाम जौड़ने ,संशोधन करावाने या नाम हटवाने के लिए आवेदन करते समय यदि कोई व्यक्ति अपनी गलत जानकारी अथवा झूठा शपथ पत्र देता है तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 धारा 31 के अनुसार ऊनके खिलाफ एक साल का कारावास या जुर्माना दोनों ही हो सकता है। सभी दावों आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2026 को की जायेगी। निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम मतदाता सूची के जारी होने के बाद भी अधिनियम की धारा 22और 23 के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन करने प्रक्रिया जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!