Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ विधायक कमाल अख्तर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

07 Aug 2026, 11:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260807 WA01572
कांठ में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते विधायक कमाल अख्तर।

KANTH (MORADABAD)। विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शुक्रवार को कांठ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर से पहुंचे फरियादियों की जनसमस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, सड़क, जल निकासी, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक कमाल अख्तर ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता को किसी भी समस्या के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। इस दौरान विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब निकट हैं, इसलिए संगठन के सभी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिम्मेदार साथी पूरी सक्रियता के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचें।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा किसान, नौजवान, महिला एवं गरीब हितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों, नीतियों एवं सिद्धांतों से भी लोगों को अवगत कराया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दें, लोगों को जागरूक करें और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, आनंदपाल यादव, हरपाल सिंह यादव, जयविंद्र सिंह यादव, नईम अंसारी पाकबड़ा, अफजल सैफी, शमशाद सैफी, राशिद शेख, मास्टर जाहिद, अमजद मकरानी, राशिद सैफी, डॉ. दानिश, अंजार चौधरी, सकलेन चौधरी, शहजाद मकरानी, सत्यवीर सैनी, स्पर्श, तस्लीम प्रधान, आदिल, अजीम सिकंदर, दानिश अंसारी उमरी, नईम अंसारी, मुजफ्फर फारुकी, कृष्ण कुमार यादव, जय कुमार प्रजापति सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!