कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार चुन्नू बोले योजनाओं का लाभ उठाएं लाभार्थी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। उत्तर प्रदेश सरकार के “गांव की समस्या–गांव में समाधान” अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कांठ की ग्राम पंचायत सीमला (मुंडाखेड़ी) एवं ग्राम पंचायत फूलपुर मिठ्ठनपुर में आयोजित ग्राम चौपालों में कांठ के निवर्तमान विधायक (भाजपा) राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ एवं डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने चौपालों में विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कार्रवाई की। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। डीएम ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…
पूरी खबर पढ़ें →
गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।