केलाकाबास रैगरो के मोहल्ले में 650वीं संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई, विधायक मीणा बोले – भेदभाव मिटाकर बनाएं सशक्त भारत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


केलाकाबास रैगरो के मोहल्ले में 650वीं संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई, विधायक मीणा बोले – भेदभाव मिटाकर बनाएं सशक्त भारत
जयपुर।ग्राम पंचायत केला का बास के रैगरो के मोहल्ले में शनिवार को शाम 650वीं संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम में जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल गुर्जर, महेश चन्द खोरवाल, मुकेश रैगर, हरिमोहन गुप्ता, श्याम सुंदर कुमावत, संजय शर्मा, रामसिंह यादव, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।विधायक महेन्द्रपाल मीणा ने संत रविदास के जीवन और सामाजिक सहभागिता पर प्रसंगों सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव नहीं रखकर ही हम सशक्त और मजबूत भारत बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। संत रविदास ने समानता और मानवता का संदेश दिया था, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम में संत रविदास के चित्र व कलश को वंदन के साथ माल्यार्पण कर भजन-कीर्तन किए गए। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
*- महापौर की कुर्सी पर दो पर्चे-अब किसका प्लान पड़ेगा भारी?...* जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।