A2Z सभी खबर सभी जिले की
डेयरी संचालको समेत आठ लोगों पर कार्रवाई निगम टीम ने वसूली 4,800 रूपये
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा वार्ड क्रमांक 42 स्थित माधवनगर मेन बाजार में विशेष जांच एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अमानक पन्नी का उपयोग करने वाले दुकानदारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹4,800 का जुर्माना वसूल किया गया।
नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डेयरी संचालक कल्लू राम, विक्रम कौशल एवं विनोद यादव पर ₹1,000-₹1,000 का जुर्माना लगाया। वहीं कैलाश कुमार हरिराम पर गंदगी फैलाने के मामले में ₹300, राम गिरधारी लाल नागमानी एवं विजय श्याम लाल पर अमानक पन्नी के उपयोग के लिए ₹500-₹500 का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा प्रकाश घनश्याम दास पर गंदगी फैलाने के लिए ₹200 तथा सुशील गोविंद राम पर ₹300 का अर्थदंड लगाया गया
निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री के नेतृत्व में की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप मोगरे, राकेश निगम एवं संगीत शर्मा मौजूद रहे। टीम ने बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों और व्यापारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।
अभियान नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमानक पन्नी के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों, डेयरी संचालकों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आर्थिक दंड के साथ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर निगम का संदेश — स्वच्छ बाजार, स्वस्थ शहर; स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रात घर में सो रहे 16 वर्षीय किशोर को जहरीले…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।