Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

करनैलगंज के गौरा सिंह पुर में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, विधायक अजय कुमार सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

09 Aug 2026, 06:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गौरा सिंह पुर (करनैलगंज)। संत गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत रविवार को करनैलगंज क्षेत्र के गौरा सिंह पुर में कलश वंदन कार्यक्रम एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह ने पहुंचकर कलश वंदन किया और संत गुरु रविदास महाराज के समरसता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार सिंह ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगे भी विकास को गति देने की बात कही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने के लिए प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, ग्राम प्रधान रमेश कुमार, नकहरा प्रधान प्रतिनिधि महेश गुप्ता, बेहटा प्रधान दुर्गेश कुमार सहित काशीपुर और गुरवलिया के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अंगद, जयनारायण मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कलश वंदन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक भेदभाव दूर कर आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।InShot 20260809 174755360

InShot 20260809 174755360 1 20260809 175722

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!