Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अभिषेक एकेडमी भिलाई के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव

10 Aug 2026, 04:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260809 WA0024

• अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अभिषेक एकेडमी भिलाई के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव

• जीत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अपने हुनर को निखारने से ही सफलता मिलती है : घनश्याम देवांगन 

IMG 20260808 225832
Oplus_19005442

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर भारत का परचम लहराने वाले अभिषेक एकेडमी के खिलाड़ियों का परमेश्वरी भवन रिसाली भिलाई में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संरक्षक एवं वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन थे । विशिष्ट अतिथि फोनिक्स शीतों रियो कराटे डू इंडिया के डायरेक्टर रेशी अमल तालुकदार, शुभि जियोटेक्निकल प्रा.लिमिटेड के डायरेक्टर धनेश्वरी साहू, रिसाली के पार्षद धर्मेंद्र भगत, एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट थर्ड डैन अभिषेक कुमार तथा को-फाउंडर एवं कोच सेंसेई अंजू उपस्थित थे।

IMG 20260809 204604
Oplus_16908288

उल्लेखनीय है कि अभिषेक मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अकादमी, रिसाली, भिलाई के खिलाड़ियों ने भारत का नेतृत्व करते हुए 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप–इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ एवं भारत का गौरव बढ़ाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित हुई थी।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि जीत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अपने हुनर को निखारने से ही सफलता हासिल होती है। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत के लिए 9 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीतकर इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भारत देश एवं छत्तीसगढ़ सहित भिलाई का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि केवल पदकों की जीत नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की जीत है। ये खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के उज्ज्वल प्रतीक हैं। उन्होंने अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए अभिषेक एकेडमी की प्रशंसा की।

IMG 20260808 230109
Oplus_19005442

सेशिंकाई शितो-रयु कराटे डू फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), भूटान, श्रीलंका, ओमान, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका एवं अन्य देशों के लगभग 8100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इतने बड़े मंच पर अभिषेक एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित 20 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभ‍ि जियोटेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसके लिए एकेडमी एवं सभी खिलाड़ियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।

IMG 20260809 204742 1
Oplus_16908288

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के गौरवशाली पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे- स्वर्ण पदक विजेता -काव्या वर्मा : वर्ग 12 वर्ष बालिका (काता एवं कुमीते में 2 स्वर्ण), दीक्षा पाटिल : वर्ग 13 वर्ष बालिका (काता एवं कुमीते में 2 स्वर्ण), सोम कुमार वर्मा : वर्ग 14 वर्ष बालक (काता एवं कुमीते में 2 स्वर्ण), प्रथमेश गांधी : वर्ग 15 वर्ष बालक (काता में स्वर्ण एवं कुमीते में रजत), आदित्य रंजन सिंह : वर्ग 14–15 वर्ष बालक ( कुमिते में स्वर्ण एवं काता में रजत), कनिका वर्मा : वर्ग 16–17 वर्ष बालिका (काता में स्वर्ण एवं कुमीते में रजत), सुप्रिया साहू : वर्ग 8 वर्ष बालिका (काता एवं कुमीते में 2 रजत), मिहिर प्रकाश : वर्ग 14–15 वर्ष बालक (काता एवं कुमीते में 2 रजत), खुशांत वर्मा : वर्ग 10 वर्ष बालक (काता एवं कुमीते में 2 कांस्य), अनुभव सिंह : वर्ग 16–17 वर्ष बालक ( काता एवं कुमीते में 2 कांस्य)। हर पदक विजेता खिलाड़ी के सम्मान में दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।

मेडल विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आकर्षक नृत्य, गीत-संगीत एवं मार्शल आर्ट के करतबों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

समारोह में अतिथियों ने एकेडमी के डायरेक्टर एवं प्रशिक्षक अभिषेक टंडन एवं प्रायोजक धनेश्वरी साहू का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा अवित्षा जेना एवं सौम्या कुमारी ने किया। दर्शकों ने उनके संचालन की सराहना की। समारोह में मेडल विजेता खिलाड़ी, उनके अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

फीनिक्स शितो रयू कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया से संबद्ध अभिषेक एकेडमी के 102 कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट अपग्रेडेशन समारोह भी भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। बेल्ट अपग्रेडेशन पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!