A2Z सभी खबर सभी जिले की
कार की डिग्गी में छिपाकर ले जा रहे 72 लीटर अवैध शराब, बंडा पुलिस ने दबोचा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भड़राना-खाहरमऊ रोड पर एक बिना नंबर की ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। कार से 72 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब समेत करीब 70 हजार रुपये का माल जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 8-9 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑल्टो कार के जरिए अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध सिल्वर कलर की ऑल्टो कार को चेक किया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में खाकी रंग के सात कार्टून और सीट पर एक कार्टून मिला। कार्टूनों की जांच करने पर डीसीआर सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की कंपनी की शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 400 पाव यानी 72 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही बिना नंबर की सिल्वर कलर ऑल्टो कार, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है, को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से यश सिंह पिता सुनील लोधी (22 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 10, बंडा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 587/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsबंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।