Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

टीकमगढ़ कलेक्टर का कड़ा एक्शन, नौगांव में शराब ठेकेदार शिवम मिश्रा को किया जिला बदर

10 Aug 2026, 04:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1786338606521वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नौगांव सहित छतरपुर जिले के कई शराब ठेकों का संचालन करने वाले शराब कारोबारी शिवम मिश्रा को टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने एक माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है। इस कार्रवाई का सीधा असर नौगांव पर भी पड़ेगा, क्योंकि जिला बदर आदेश के तहत अब शिवम मिश्रा टीकमगढ़ जिले के साथ-साथ छतरपुर, सागर और उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की राजस्व सीमाओं में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यदि प्रतिबंध अवधि के दौरान वे इन जिलों की सीमा में कहीं भी पाए जाते हैं तो पुलिस उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करेगी।
टीकमगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के प्रतिवेदन पर यह आदेश जारी किया है। शिवम मिश्रा पलेरा निवासी हैं और नौगांव सहित छतरपुर जिले के कई शराब ठेकों के संचालक एवं पार्टनर हैं। नौगांव के मंडी के पास अर्जुन पैलेस क्षेत्र स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान का संचालन भी उनके समूह द्वारा किया जाता है। इसके अलावा नौगांव क्षेत्र के मऊसहानियां, महेबा, दौनी, लुगासी सहित जिले के अन्य गांवों एवं कस्बों में इनके शराब के ठेके हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले लंबे समय से टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि शिवम मिश्रा से जुड़े शराब ठेकों की आड़ में टीकमगढ़ जिले के सीमावर्ती गांवों तक पैकारी के माध्यम से अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। गांव-गांव बाइकों से शराब की पेटियां सप्लाई किए जाने तथा इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतों के बाद दिगौड़ा पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा। इसी प्रतिवेदन के आधार पर टीकमगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उन्हें एक माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया। नौगांव क्षेत्र में शिवम मिश्रा के समूह द्वारा संचालित शराब ठेकों को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। बीते अप्रैल में ठेका शुरू होने के बाद से अब तक आधा दर्जन से अधिक बार बाइकों और अन्य वाहनों से गांव-गांव शराब की पेटियां ले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसमें बाइक पर शराब की पेटियां लादकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर ले जाई जाती दिखाई दे रही हैं और शराब ले जाने वाला व्यक्ति इसे शिवम मिश्रा की शराब बता रहा है। इन वायरल वीडियो के बाद कई बार अवैध शराब परिवहन और गांवों में पैकारी के आरोप लगे हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं जिला बदर आदेश के तहत शिवम मिश्रा को एक माह तक टीकमगढ़ जिले के अलावा उसकी सीमाओं से लगे छतरपुर, सागर तथा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की राजस्व सीमाओं से भी बाहर रहना होगा। आदेश का उल्लंघन कर यदि वे इन जिलों की सीमा में प्रवेश करते हैं तो उनके विरुद्ध तत्काल गिरफ्तारी सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानूनी जानकारों के अनुसार जिला बदर की कार्रवाई व्यक्ति विशेष पर लागू होती है, न कि उसके वैध शराब लाइसेंस पर। ऐसे में नौगांव सहित अन्य स्थानों पर संचालित शराब दुकानों का संचालन उनके अधिकृत पार्टनर, मैनेजर अथवा कर्मचारी करते रहेंगे, लेकिन शिवम मिश्रा स्वयं प्रतिबंध अवधि में किसी भी शराब दुकान या प्रतिबंधित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। टीकमगढ़ कलेक्टर के आदेश के तहत जिला बदर किए गए व्यक्ति को आदेश में उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यदि शिवम मिश्रा नौगांव, छतरपुर, सागर या ललितपुर जिले की सीमा में कहीं भी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!