Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा अभियान पर उठे सवाल गड्ढों ने बढ़ाया खतरा

10 Aug 2026, 04:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

308245 1 1536x864 1

कटनी

वर्तमान में जिले की सड़कें हुई बदहाल   अब ये कहना बिल्कुल अनुचित नहीं होगा कि सड़कों में गड्ढे हैं उचित तो ये होगा कि गड्ढोमे सड़कें हैं आम नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए डिफेंस कर छोटे वाहनों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही हैं। आमदरा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव से मजदूरी के लिए भोपाल जा रहा एक मजदूर परिवार कटनी बस स्टैंड तक भी नहीं पहुंच सका। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका बायपास के पास बारिश के कारण पानी से भरे गड्ढों से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घायल महिला सपना भूमिया ने बताया कि ऑटो चालक सड़क पर बने गहरे गड्ढों से वाहन को बचाने का लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन बारिश के कारण गड्ढे पूरी तरह पानी में डूबे होने से उनकी गहराई का अनुमान नहीं लग सका। इसी दौरान ऑटो असंतुलित होकर पलट गया।

इस हादसे में 2 वर्षीय राधिका भूमिया के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं सपना भूमिया (29 वर्ष) एवं सुनील भूमिया (30 वर्ष) निवासी पकरिया भी घायल हुए हैं। सुनील भूमिया के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि सपना भूमिया को भी चोटें पहुंची हैं। घायलों के अनुसार ऑटो में आधा दर्जन से अधिक लोग, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे, भोपाल मजदूरी के लिए यात्रा कर रहे थे

यह हादसा एक बार फिर कटनी शहर की जर्जर सड़कों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। जिला प्रशासन समय-समय पर “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान चलाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करता है। रेड लाइट जंप करना, सीट बेल्ट न लगाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, बाइक पर तीन सवारी बैठाना, ऑटो चालक का बिना निर्धारित वर्दी वाहन चलाना, लाइसेंस, बीमा अथवा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने जैसे मामलों में चालान की कार्रवाई भी की जाती है।

इसी संदर्भ में शहर के अनेक नागरिक यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि वाहन चालकों की छोटी-छोटी गलतियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से तत्काल चालान किया जा सकता है, तो क्या शहर की सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, जो लगातार सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं, प्रशासन की नजर में नहीं आते? नागरिकों का कहना है कि मुख्य चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का उल्लंघन पकड़ना ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं की पहचान और समाधान भी होना चाहिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सड़कों की समय पर मरम्मत और गड्ढों का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तो आखिर इन हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा? सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों के नियम पालन तक सीमित नहीं हो सकती, बल्कि सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क उपलब्ध कराना ही प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!