Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सावन माह में बागेश्वर धाम मंदिर में लगा अटूट भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*

10 Aug 2026, 04:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
IMG 20260810 130246030
सावन में बागेश्वरी मंदिर के अंदर भंडारा लगाया गया

*सावन माह में बागेश्वर धाम मंदिर में लगा अटूट भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*

नारनौल। सावन माह के पावन अवसर पर पार्क गली स्थित बागेश्वर धाम मंदिर में सोमवार को अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कुमार संगी चेन्नई से विशेष रूप से नारनौल पहुंचे। उन्होंने सुबह मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारा शुरू किया गया, जो लगातार चलता रहा। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

*इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि सुरेश कुमार संगी हमेशा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं* नारनौल उनके पूर्वजों की जन्मभूमि रही है और संगी परिवार का शहर की जड़ों से जुड़ाव आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि संगी परिवार ने नारनौल में जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ-साथ अनेक जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संजय गर्ग ने बताया कि स्वर्ग आश्रम में मोक्ष वाहन, गौशाला में शेड, शौचालय एवं पानी की प्याऊ तथा रामलीला में निर्माण कार्य सहित अनेक जनहित के प्रोजेक्ट संगी परिवार के सहयोग से किए गए हैं। उन्होंने संगी परिवार का नारनौल की सेवा के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

भंडारे के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, आयोजक सुरेश कुमार संगी, श्रीमती कामिनी संगी, अमित गुप्ता, राम सिंह मधुर, संदीप संगी, रोटरी क्लब से प्रवीण संगी, व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, रोहतास अग्रवाल, सतीश गर्ग, राजकुमार गर्ग, घनश्याम गर्ग सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु मौजूद रहे।

सावन माह के इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Sep

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार

बंशीधर नगर में भव्य बाबा श्याम महोत्सव की सफलता पर श्याम मंडली ने जताया आभार श्री बंशीधर नगर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | कानपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या…

पूरी खबर पढ़ें →
जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद को डीएम का बेटा बताने का वीडियो वायरल

# 🚨🔥 बड़ी खबर | जौनपुर में सड़क पर पड़ा मिला सिपाही! नशे में होने का दावा, खुद…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!