Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी आईएनजेएएस ट्रस्ट के इंडियन चैप्टर के महासचिव नियुक्त

11 Aug 2026, 12:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

पूर्व कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी आईएनजेएएस ट्रस्ट के इंडियन चैप्टर के महासचिव नियुक्त

जयपुर।

IMG 20260810 WA0034
जयपुर

जयपुर 10अगस्त, ब्रिटेन (वेल्स और यूके) स्थित वैश्विक स्तर पर कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था आईएनजेएएस के चेयरमैन केशव सिंघल ने विख्यात शिक्षाविद और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रवीण चंद्र त्रिवेदी की आईएनजेएएस ट्रस्ट के इंडियन चैप्टर के महासचिव के रूप में नियुक्ति की है। प्रो त्रिवेदी की उच्च शिक्षा, शोध, प्रशासन एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। गौरतलब है की अंतरराष्ट्रीय संस्था आईएनजेएएस मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में काम करती है। साथ ही इस ट्रस्ट का भारत और यूके में गरीबों व जरूरतमंदों को चिकित्सा राहत प्रदान करना एवं शिक्षा और शोध द्वारा वंचित छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता (ग्राँट) प्रदान करना, सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, संस्कृति और उनकी विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में विशिष्ट योगदान है।

आईएनजेएएस इंडियन चैप्टर के चेयरमैन डॉ. एचसी गणेशिया ने बताया कि कुलगुरु के कार्यकाल के दौरान प्रो. त्रिवेदी ने अपने दीर्घ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उच्च शिक्षा के विकास, शोध को प्रोत्साहन तथा संस्थागत उत्कृष्टता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के अकादमिक नेटवर्क से जुड़ाव को आईएनजेएएस ट्रस्ट के इंडियन चैप्टर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आईएनजेएएस ने अपेक्षा व्यक्त की है कि प्रो त्रिवेदी के नेतृत्व में इंडियन चैप्टर शिक्षा, शोध, नवाचार और वैश्विक अकादमिक सहयोग के क्षेत्र में नए अवसर विकसित करने की दिशा में कार्य कर सकेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!